रेनो क्विड पेश किये जाने के बाद से आर्डर 1.5 लाख पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2016

नयी दिल्ली। फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो की छोटी कार क्विड को पिछले वर्ष सितंबर में पेश किये जाने के बाद से अब तक 1.5 लाख आर्डर मिले हैं। इस वाहन की अफ्रीका, पश्चिम एशिया और भारत क्षेत्र में 2016 की पहली छमाही में कुल बिक्री में महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेनो ने एक बयान में कहा कि अफ्रीका, पश्चिम एशिया और भारत में उसकी बिक्री साल की पहली छमाही में 38.2 प्रतिशत बढ़कर 2,08,690 इकाई रही जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,51,041 इकाई थी। बयान के अनुसार इस दौरान कंपनी की भारत में बिक्री 3.8 प्रतिशत बढ़कर 61,895 इकाई रही।

कंपनी ने कहा, ‘‘भारत में क्विड सफल रही है। इसे पेश किये जाने के बाद से अब तक 1,50,000 आर्डर आये हैं। इससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 2.3 प्रतिशत बढ़कर 3.8 प्रतिशत हो गयी। क्विड पिछले वर्ष सितंबर में पेश की गयी। इसकी कीमत 2.57 लाख रुपये से 3.53 लाख रुपये (एक्श-शोरूम दिल्ली) है। वैश्विक स्तर पर रेनो की कुल बिक्री 2016 की पहली छमाही में 13.4 प्रतिशत बढ़कर 15,67,720 इकाई रही जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 13,82,122 इकाई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह