थॉमस और उबेर कप फाइनल में उतरेगी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी, सिंधू और लक्ष्य पर रहेगी नजरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

बैंकॉक। भारतीय बैडमिंटन टीम रविवार से शुरू हो रहे थॉमस और उबेर कप फाइनल में उतरेगी तो नजरें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन पर रहेंगी। भारत की किसी पुरूष टीम ने अभी तक थॉमस कप में पदक नहीं जीता है। एक बार भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके। महिला टीम 2014 और 2016 में उबेर कप सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीती है। पिछले साल दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। इस बार भारतीय पुरूष टीम में दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी सेन, 11वें नंबर के किदाम्बी श्रीकांत और 23वीं रैंकिंग वाले एच एस प्रणय हैं।

इसे भी पढ़ें: रिद्धिमान साहा को धमकाने का मामला, पत्रकार बोरिया मजूमदार पर BCCI ने लगाया 2 साल का बैन

महिला एकल में दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू के साथ आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा जैसे अनुभवहीन खिलाड़ी हैं। दोनों हालांकि कड़े ट्रायल के बाद चुने गए हैं और बेहद प्रतिभाशाली हैं। ग्रुप डी में भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, अमेरिका और कनाडा है। कुल 16 टीमों को चार चार के समूह में बांटा गया है और हर समूह से शीर्ष दो टीमें नाकआउट खेलेंगी। पुरूष वर्ग में चीनी ताइपै भारत के लिये सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी है तो महिला वर्ग में दक्षिण कोरिया। भारत के पूर्व कोच विमल कुमार ने कहा ,‘‘ हमारे पास इस बार थॉमस कप जीतने का सबसे सुनहरा मौका है। हमारे पास अच्छे एकल और युगल खिलाड़ी हैं और अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने पर वे सर्वश्रेष्ठ को हरा सकते हैं। महिला टीम के लिये चुनौती हालांकि मुश्किल है।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन