By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022
नयी दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू की नजरें 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पर है जो वह अभी तक नहीं जीत सकी है लेकिन व्यस्त सत्र में वह चुनिंदा टूर्नामेंट खेलेंगी ताकि सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। राष्ट्रमंडल खेल जुलाई अगस्त में बर्मिंघम में होंगे जबकि एशियाई खेल चीन में सितंबर में होने हैं। सिंधू ने सत्र के पहले इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से पहले कहा ,‘‘ इस साल मैं राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और आल इंग्लैंड खिताब जीतना चाहूंगी और विश्व चैम्पियनशप भी।’’ इस साल बड़े टूर्नामेंटों के अलावा बीडब्ल्यूएफ के विश्व टूर टूर्नामेंट भी होंगे जिनमें सुपर 1000, सुपर 750 और सुपर 500 टूर्नामेंट शामिल हैं। सिंधू ने कहा ,‘‘ सही टूर्नामेंट चुनकर खेलना होगा क्योंकि इस साल काफी टूर्नामेंट होने हैं।’’