पीवी सिंधू, साइना ने इंडोनेशियाई मास्टर्स में जीत से शुरूआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

जकार्ता। पीवी सिंधू, साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत की भारतीय तिकड़ी ने बुधवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 350,000 डालर इनामी राशि के इंडोनेशिया मास्टर्स विश्व टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरूआती दिन दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सिंधू ने महिला एकल में 54 मिनट तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 2012 लंदन खेलों की चैम्पियन चीन की लि झूरेई पर 22-24 21-8 21-17 से जीत दर्ज कर नये सत्र की शुरूआत की। अब दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय का सामना इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगा। पिछले सप्ताह मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने स्थानीय खिलाड़ी और 50वीं रैंकिंग पर काबिज दिनार दया अयुस्टीन के खिलाफ पहले गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 7-21 21-16 21-11 से जीत दर्ज की। अयुस्टीन पर यह साइना की तीसरी जीत थी।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन