ईंधन आपूर्ति पोत और नौका की टक्कर के बाद समुद्र में फैले तेल को साफ करने में जुटा सिंगापुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

सिंगापुर के दक्षिणी तट पर एक बड़ी नौका के ईंधन आपूर्ति पोत से टकराने के कारण फैले तेल को साफ करने का कार्य रविवार को भी जारी रहा। तेल के फैल जाने से लोकप्रिय रिजॉर्ट द्वीप सेंटोसा समेत दक्षिणी तटरेखा का कुछ हिस्सा काला पड़ गया है और इससे समुद्री जीवों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।

सिंगापुर के समुद्री एवं बंदरगाह प्राधिकरण ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा कि जहाज से तेल रिसाव को रोक दिया गया है और क्षतिग्रस्त टैंकर से निकले तेल को साफ किया जा रहा है।

इसने बताया कि समुद्री लहरें उठने के कारण तेल सेंटोसा और अन्य दक्षिणी द्वीपों तक फैल गया है। सेंटोसा में प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं और यहां सिंगापुर के दो कसीनो में से एक गोल्फ कोर्स और दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क है।

रविवार को श्रमिक सेंटोसा के खाली समुद्र तट की साफ-सफाई में जुट रहे। अधिकारियों ने इस कार्य के लिए 18 नौकाएं तैनात की हैं तथा तेल रिसाव को रोकने के लिए लगभग 1,500 मीटर लंबे ‘कंटेनर बूम’ स्थापित किए हैं।

प्रमुख खबरें

Angel One के Dinesh Thakkar ने Mumbai के Juhu में 711 करोड़ में खरीदी सात मंजिला इमारत

PM Modi की अध्यक्षता में Union Council of Ministers का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

Nandigram Bypoll: BJP प्रत्याशी की उम्र विवाद पर Calcutta High Court में सुनवाई

N Chandrasekaran की नियुक्ति पर बोले Sharad Pawar, Tata Trusts के अधिकारों का हो पूरा सम्मान