सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक से पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल से द्विपक्षीय बातचीत की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और जितिन प्रसाद शामिल रहे। दोनों पक्षों के बीच डिजिटलीकरण, उन्नत विनिर्माण और रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।