अमेरिका-चीन रिश्ते सुधरने की संभावना नहीं: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2022

(गुरदीप सिंह) सिंगापुर, 9 अगस्त। अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते सुधरने की संभावना नहीं है और दुनिया के महंगाई और ब्याज दर के उस निम्न स्तर पर लौटने के आसार नहीं है, जो निम्न स्तर हाल के दशकों में हुआ करता था। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने मंगलवार को यह बात कही। लूंग ने चेताया कि हमारे चारों तरफ एक तूफान एकत्र हो रहा है।

ली ने राष्ट्रीय दिवस पर अपने संदेश में कहा, “हमारे चारों ओर एक तूफान एकत्र हो रहा है। गंभीर मुद्दे, गहरे संदेह और सीमित जुड़ाव के कारण अमेरिका-चीन संबंध खराब हो रहे हैं। सिंगापुर के 57वें राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि सिंगापुर के वासियों को भी तैयार रहना होगा, क्योंकि यह क्षेत्र अब उतना शांतिपूर्ण और स्थिर नहीं रह सकता है, जितना अब तक था। उन्होंने कहा कि हाल के दशकों में दुनिया मुद्रास्फीति और ब्याज दरों के जिस निम्न स्तर का आनंद ले रही थी, अब उस निम्न स्तर पर दुनिया के लौटने की संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार