गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2025

मशहूर गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक साधारण परिवार से शुरुआत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने के लिए दोसांझ की सराहना की।

मोदी ने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार से उनके नाम (दिलजीत) के परिप्रेक्ष्य में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह लोगों का ‘दिल’ भी ‘जीत’ रहे हैं। दोसांझ ने प्रधानमंत्री की मां और गंगा नदी के प्रति उनकी भावनाओं की प्रशंसा की।

हाल ही में कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने कई मुद्दों को लेकर दोसांझ की आलोचना की थी। मोदी से मुलाकात के बाद दोसांझ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साल 2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत समेत कई चीजों पर बात की।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें