महज 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सिंगर kk, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

कोलकाता।बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मंगलवार रात कोलकाता में मृत्यु हो गई। वह केके के नाम से मशहूर थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केके 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक कॉलेज द्वारा दक्षिण कोलकाता स्थित नजरुल मंच में एक समारोह का आयोजन किया गया था, वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके।

प्रमुख खबरें

World Thalassaemia Day: इस जानलेवा Blood Disorder के Symptoms को न करें अनदेखा, जिंदगी पड़ सकती है भारी

10 % टैरिफ को कोर्ट ने किया रद्द, ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप के साथ बड़ा खेल हो गया

संजय राउत ने डोनाल्ड ट्रंप को पत्र में जो कुछ लिखा है उससे विपक्षी नेताओं की देशभक्ति पर सवाल उठ गया है

वास्ते से कृष्णावतारम तक का सफर, Siddharth Gupta को पहले आपने इस रूप में देखा होगा...