नेपोटिज़्म की बहस में उतरे गायक कुमार सानू, सोनू निगम के आरोपों का दिया ये जवाब

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2020

मुंबई। सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके इंडस्ट्री में बवाल ही मचा दिया। सोनू निगम ने अपनी वीडियो में टी-सीरिज कंंपनी के मालिक भूषण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे भी किए। साथ ही भूषण कुमार से ये भी कहा कि तुने गलत आदमी से पंगा ले लिया। सोनू निगम ने इस वीडियो से पहले एक वीडियो और रिलीज कियाथा जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताते हुए उनकी मौत का कारण भाई-भतीजावाद को माना था। इसके अलावा यह भी कहा था कि भाई-भतीजावाद केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी हैं। यहां पर भी किसी दिन किसी गायक के सुसाइड की खबरें आ सकती हैं। सोनू के इस बयान पर काफी अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुसाइड नहीं सुशांत सिंह राजपूत का खून किया गया, डॉक्टर ने दी गलत दवाईया: पायल रोहतगी

भाई-भतीजावाद हर जगह है। यह हमारे यहां कुछ ज्यादा है। हम जो हैं वे आप दर्शक हमें बनाते हैं। कौन कामयाब होगा और किसे फिल्म जगत से बाहर किया जाएगा, इसका फैसला आप दर्शक करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मकार या फिल्म जगत के शीर्ष लोग यह फैसला नहीं कर सकते हैं। यह आप दर्शकों के हाथ में है। गायक तीन दशक से बॉलीवुड में हैं और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण

July electricity consumption in India बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई