सिंगर विशाल ददलानी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम' पर हुई 10 घंटे बहस पर तंज कसा,यूजर्स बोलें- 'अलग ही लेवल की रोस्टिंग है'

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 10, 2025

हालिए में भारत में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम'की लोकसभा में 10 घंटे की बहस छिड़ी हुई, जिसके बाद नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज का रिएक्शन आया है। इस पर फेमस सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर विशाल ददलानी ने कसा तंज। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाया और देश को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही सरकार पर कटाक्ष तक किया है। आइए आपको बताते हैं विशाल ददलानी ने क्या कहा है? 

'वंदे मातरम' की बहस पर विशाल ददलानी ने कटाक्ष किया

सिंगर विशाल ददलानी ने इस पर वीडियो बनाया और कहा, 'हेलो भाइयों और बहनों, बड़ी खुशखबरी की बात है आपके लिए। कल हमारे पार्लियामेंट ने, इंडिया के पार्लियामेंट ने, 10 घंटे वंदे मातरम पर बहस की। वंदे मातरम जो कि एक मशहूर और चहेता देश गीत है, जो कि बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा है, लोग इसे बहुत चाहते हैं, इस पर बहस हुई पार्लियामेंट में।'

सिंगर ने पार्लियामेंट के खर्चे का किया जिक्र

इसके बाद विशाल ने कहा, 'और इस बहस की वजह से, मैं आपको बता दूं, भारत की बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो गया, इंडिगो वाली प्रॉब्लम सॉल्व हो गई। एयर पॉल्यूशन की प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है। इमैजिन, 10 घंटे तक एक पोएम (कविता) पर बहस हुई है। हालांकि, इन बातों पर का जिक्र तक नहीं हुआ लेकिन ये बातें सिर्फ डिबेट की वजह से सॉल्व हो गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ये डिबेट जो आपके टैक्स के पैसों का, एक मिनट पार्लियामेंट में 2.5 लाख रुपये कॉस्ट करता है। 10 घंटे मतलब 600 मिनट। काउंट कीजिए।'

यूजर्स ने विशाल ददलानी की तारीफ की

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स सिंगर की तारीफ में जुट गए हैं। इस पोस्ट पर  'फैमिली मैन' की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने कहा था, 'मुझे लगता है कि ये बहुत ही जरूरी चर्चा थी।' एक ने लिखा, '100 घंटे बहस करेंगे तो भारत, तीन से आगे निकल जाएगा?' एक ने लिखा, 'अलग ही लेवल की रोस्टिंग है।' अन्य यूजर्स ने लिखा, 'मत कर लाला मत कर।' एक ने लिखा, 'सर आप अब देशद्रोही बन गए।' एक ने लिखा, 'किसी ने तो बोलने की हिम्मत की।'

View this post on Instagram

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

प्रमुख खबरें

Health Tips: ऑफिस में Work Stress और Anxiety से हैं परेशान? ये Lifestyle Tips देंगे तुरंत राहत

हुस्न के पीछे ड्रग्स का धंधा! बैंकॉक से 11 करोड़ की हाई-टेक भांग लेकर मुंबई उतरी मिसेज केरल की कंटेस्टेंट

Health Experts का दावा: गर्मियों में UTI से बचाएगा जौ का यह Super Drink, जानें बनाने का तरीका

Mumbai local Services Affected | ओवरहेड तार में फंसा कपड़ा, हार्बर लाइन की सर्विस ठप होने से पीक आवर्स में मचा हाहाकार