सिंह देव ने कहा- AAP ने किया था संपर्क, लेकिन कांग्रेस छोड़ने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

रायपुर, छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के असंतुष्ट नेताओं से संपर्क साधने की आम आदमी पार्टी की कोशिश से जुड़ी खबरों के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि उनके लिए कांग्रेस से आगे सोचना भी मुश्किल है क्योंकि उनके परिवार की पांच पीढ़ियां पार्टी से जुड़ी रही हैं। सिंह देव ने शनिवार को यहां रायपुर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान इस बात से इनकार नहीं किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने उनसे संपर्क किया था। सिंह देव ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल जी से नहीं मिला हूं। लेकिन यह भी सच है कि राजनीति में बहुत से लोग संपर्क में रहते हैं और संपर्क बनाते भी हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों ने मुझसे संपर्क नहीं किया। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मेरे परिवार की पांच पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी हैं और मैं इससे आगे सोच भी नहीं सकता। सोनिया जी और राहुल के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर