मदरसों में राष्‍ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

By निधि अविनाश | Mar 25, 2022

उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब राष्‍ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। इसी बीच सभी मदरसों में पढ़ाई शुरू करने से पहले अन्य दुआओं के साथ छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान गाना होगा। इसका फैसला उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने गुरूवार को लिया है।मदरसा बोर्ड के अध्‍यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्‍यक्षता में बैठक की गई और यह बड़ा फैसला लिया गया। इस बैठक में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के पेपर 14 से लेकर 27 मई के बीच होगी।

स्कूलों की गर्मी की छुट्टी और यूपी बोर्ड की परिक्षाओं की एग्जाम कॉपी के रिजल्ट के कारण कॉलेज खाली नहीं होंगे जिसको देखते हुए मदरसा बोर्ड की परिक्षाएं मदरसों में ही होगी। मदरसा बोर्ड की परिक्षाएं 6 प्रशनपत्रों के साथ होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्‍नपत्र होंगे। बोर्ड एग्जाम बिना किसी चिटिंग के हो उसको देखते हुए मदरसों में बायोमेट्रिक सिस्‍टम लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत