उप्र को निवेश का केंद्र बनाने के लिये एकल खिड़की प्रणाली को और मजबूत किया जाए: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को निवेश का केंद्र बनाने के लिये एकल खिड़की प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

योगी के ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘इन्वेस्ट यूपी’ की पुनर्संरचना की जा रही है। इस क्रम में योगी ने समीक्षा बैठक में ‘इन्वेस्ट यूपी’ के निवेश मित्र, एकल खिड़की संचालन प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया, ताकि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को आसानी से मंजूरी मिल सके और अधिक से अधिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को धरातल पर उतारा जा सके।

बयान में कहा गया है कि ‘इन्वेस्ट यूपी’ को और अधिक प्रभावशाली बनाने और प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिये निवेश मित्र, एकल खिड़की संचालप प्रणाली की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दिशा में योगी के निर्देशों के मुताबिक ‘एकल खिड़की अधिनियम, 2024’ को प्रभावी तौर पर लागू किया जा रहा है। साथ ही इस माह से ही ‘सिस्टम एग्रीगेटर’ की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, ताकि अलग-अलग विभागों के डाटा का एकत्रिकरण कर उनका एक ही स्थान पर निराकरण किया जा सके।

प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अधिनियम के मुताबिक अनावश्यक विलंब की स्थिती में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व उच्च स्तर के अधिकारियों तक सीधे ऑनलाइन शिकायत प्रस्तुत की जा सकने की सुविधा प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में औद्योगिक भूमि के लिए जीआईएस डाटा बैंक बनाने के भी निर्दश दिये हैं, जो कि शीघ्र ही सुचारू रूप से उपयोग में लाया जा सकेगा।

प्रमुख खबरें

National Record तोड़ Anshuka Yadav ने Asian Games में ठोका दावा, 18 की उम्र में दिग्गजों को पछाड़ा

Manchester City का ऐतिहासिक दांव, Elliot Anderson के लिए 116 मिलियन पाउंड का Record Deal

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट