बदरीनाथ धाम में मौजूद है यह बेहद पवित्र झरना, पाप करने वाले लोग छू तक नहीं पाते हैं इसका पानी

By प्रिया मिश्रा | Feb 24, 2022

'देवभूमि' कहा जाने वाला उत्तराखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां ऐसे कई स्थल हैं जिनका विशेष धार्मिक महत्व है। उत्तराखंड में कई बेहद खूबसूरत झरने हैं, जहां दुनियाभर से पर्यटक लुत्फ उठाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी झरने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आज हम आपको वसुंधरा झरना के बारे में बताने जा रहे हैं जो पवित्र बद्रीनाथ धाम से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना अपने आप में बहुत रहस्यमई है उसके बारे में कहा जाता है कि इस झरने का पानी पापी लोगों के ऊपर नहीं गिरता।

वसुंधरा झरना करीब 400 फीट ऊंचाई से गिरता है। इस झरने का पानी जमीन पर गिरते समय मूर्तियों के समान नजर आता है।  यह झरना बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका पानी हर व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरता है। माना जाता है कि इसका पानी पापी लोगों पर नहीं गिरता। देश विदेश से लोग इस झरने और इसके चमत्कार को देखने आते हैं।

यहाँ सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे 

इस झरने को लेकर कई किंवदंतियाँ प्रचलित हैं। एक धार्मिक कथा के अनुसार यहां पांच पांडवों में से सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। कहा जाता है कि अगर इस झरने का पानी आप पर गिरे तो समझ जाएं कि आप नेक हैं। यही वजह है कि दुनियाभर से पर्यटक यहां  आते हैं और इस झरने के नीचे खड़े होते हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की वह जगह जहाँ लंका दहन के बाद हनुमान जी ने बुझाई थी अपनी पूँछ की आग

झरने के पानी में पाए जाते हैं कई औषधीय गुण  

यह भी कहा जाता है कि इसने का पानी कई जड़ी बूटी वाले पौधों को छूकर नीचे गिरता है इसलिए इस पर भी इस झरने का पानी पड़ता है वह हमेशा के लिए निरोगी हो जाता है। अगर आप भी बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं तो वसुंधरा झरना देखना ना भूलें। इस जगह की खूबसूरती आपको स्वर्ग में होने की अनुभूति करवाएगी।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट