राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए बोले राजनाथ सिंह, चीन-पाक की दोस्ती नेहरू युग के जमाने की है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

देहरादून। नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान के मित्र बनने के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती नेहरू के दिनों की है और यह कांग्रेस सरकारों के समय में बढ़ी थी। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्या​शी के पक्ष में प्रचार करते हुए सिंह ने कहा कि टिप्पणी से पता चलता है कि कांग्रेस नेता ने स्वतंत्र भारत का इतिहास भी नहीं पढ़ा है। गांधी ने हाल में संसद में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उसकी गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान करीब आ गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसद में गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान आपस में दोस्त हो गए।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम के बाद ममता को एक और झटका, TMC के रेजीनगर उम्मीदवार ने उपचुनाव से वापस लिया नाम

Asian Games Opening Ceremony में Pawan Sehrawat बने भारत के ध्वजवाहक, Tajinderpal Toor की जगह ली

Pinarayi Vijayan पर FIR के ED अनुरोध पर महाधिवक्ता की राय का अध्ययन कर रहा गृह विभाग

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश