SIR विवाद: चिराग बोले- तेजस्वी सिर्फ भ्रम फैला रहे, अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं

By अंकित सिंह | Jul 26, 2025

एसआईआर को लेकर चुनाव बहिष्कार संबंधी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि हिम्मत है तो करने दीजिए। ये वो राजनीतिक दल हैं जो अकेले लड़ भी नहीं सकते। बिहार की पुरानी पार्टी आरजेडी में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस में भी अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं है। चिराग पासवान ने 2020 में ऐसा किया था। वो सिर्फ डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने क्यों किया बिहार SIR का बचाव? बोले- 'घुसपैठियों को वोटिंग का हक नहीं'

विपक्ष के नेता ने मानसून सत्र के अंतिम पूर्व दिन राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। यादव ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपना रुख कड़ा कर लिया। इससे कुछ ही मिनट पहले उन्होंने सदन को बताया कि वह ‘‘वास्तव में एसआईआर के विरोधी नहीं हैं’, लेकिन जिस तरीके से निर्वाचन आयोग यह प्रक्रिया अपना रहा है, उससे कई आशंकाएं पैदा हो रही हैं। यादव ने कहा, ‘‘हम विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का विकल्प खुला रख रहे हैं। समय आने पर, हम गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद कोई निर्णय लेंगे। एसआईआर के नाम पर जो कुछ हो रहा है, वह किसी धोखाधड़ी से कम नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की