बिहार में एसआईआर भाजपा को मतदाताओं का ‘उत्पीड़न’ करने का मौका देगा : ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराये गये मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से भाजपा को मतदाताओं का ‘उत्पीड़न’ करने का मौका मिल जाएगा।

ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में एसआईआर की सच्चाई। राजनीतिक दलों, खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धर्म के आधार पर मतदाताओं को परेशान करने और उन्हें हटाने का मौका मिलेगा। आज के भारत में, गरीब मुसलमानों और दलितों के पास केवल एक ही साधन है- वोट देने का उनका अधिकार। भाजपा उन्हें उत्पीड़न के खिलाफ असहाय बनाना चाहती है।’’

चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले बिहार में मतदाताओं की कुल संख्या 7.89 करोड़ थी, जो मंगलवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 47 लाख घटकर 7.42 करोड़ रह गई है।

हालांकि, अंतिम संख्या में 17.87 लाख की वृद्धि हुई है, जबकि एक अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में 7.24 करोड़ मतदाता थे। मसौदा मतदाता सूची में मृत्यु, प्रवास और मतदाताओं के नाम के दोहराव सहित विभिन्न कारणों से 65 लाख मतदाताओं के नाम मूल सूची से हटा दिए गए थे।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन