उत्तर प्रदेश में एसआईआर शुरू, अधिकारियों ने मतदाताओं से सहयोग का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र प्रदान कर रहे हैं और मतदाताओं को फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। मतदाता द्वारा हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करने पर उन्हें पावती रसीद दी जाएगी।

प्रदेश के सभी 1,62,486 मतदेय स्थलों पर यह अभियान एक साथ शुरू किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और बीएलओ सक्रिय रूप से इस कार्य में लगे हैं।

अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र भरकर, अपने नवीनतम फोटो सहित हस्ताक्षरित प्रतियां शीघ्र ही बीएलओ को लौटाएं और प्राप्ति रसीद अवश्य लें। अधिकारियों ने मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपनी प्रविष्टियां सही-सही भरें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के खिलाफ Privilege Motion पर भड़की Congress, वेणुगोपाल बोले- BJP में हिम्मत है तो जवाब दे

Bharat Bandh News: मजदूरों और किसानों की देशव्यापी हड़ताल से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

New India की नई पहचान सेवा तीर्थ, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

UN रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा: Delhi के Red Fort अटैक में Jaish का हाथ, 15 लोगों की ली थी जान