SIR मतलब खामोश धांधली, चुनाव आयोग पर अभिषेक बनर्जी का विस्फोटक आरोप

By अंकित सिंह | Jul 30, 2025

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर इस देश के नागरिकों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं और एक कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, और चुनाव आयोग इस आवासीय प्रमाण पत्र को स्वीकार भी कर रहा है। कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र तो है, लेकिन लोग वोट नहीं डाल सकते। जिस SIR की वे बात कर रहे हैं... विशेष गहन पुनरीक्षण...।

टीएमसी सांसद ने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है... वे बंगाल में भी यही कोशिश करेंगे, खूब उत्पात मचाएँगे। लेकिन, जनता तृणमूल कांग्रेस के प्रति प्यार, आशीर्वाद और विश्वास बढ़ता ही जाएगा और तृणमूल कांग्रेस 2026 में 2021, 2024 और 2023 के पंचायत चुनावों से भी बेहतर परिणाम हासिल करेगी। भाजपा लोगों का मताधिकार छीनना चाहती है। सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम (आतंकी हमले) का ज़िम्मेदार कौन है? आप बंगाल का अपमान करते हैं और कहते हैं कि बंगाल सरकार बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराती है। जम्मू-कश्मीर की सीमाओं के लिए कौन ज़िम्मेदार है? जम्मू-कश्मीर पुलिस किसके नियंत्रण में है? चार आतंकवादी कैसे घुस आए? वे बहुत शेखी बघारते हैं। वे दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश की सीमा से लोग घुसपैठ कर आए, इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? उन्हें घुसने किसने दिया?

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और गिफ्ट, राज्य सरकार ने बढ़ाए आशा और ममता वर्कर्स के पैसे

इसके आगे उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति यह क्यों तय करेंगे कि भारत युद्ध कब रोकेगा या कब शुरू करेगा? नरेंद्र मोदी 2014 से पहले कहते थे कि रिमोट से चलने वाली सरकार है। वे कहते थे कि मनमोहन सिंह 10 जनपथ से रिमोट से चलते थे। कम से कम रिमोट दिल्ली में तो था, अब रिमोट अमेरिका में है... भारत को अमेरिकी राष्ट्रपति नियंत्रित कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप