सिरमौर खनन हादसे में 3 की मौत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, विधानसभा में बोले उद्योग मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

शिमला, एक सितंबर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में खनन के दौरान मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिक्रम ठाकुर की ओर से लाए गए ‘ध्यानाकर्षण प्रस्ताव’ पर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि कमराऊ क्षेत्र के बगनाधार में हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में नेपाल मूल के दो लोग और एक स्थानीय युवक शामिल हैं।

दोनों की उम्र 55 वर्ष थी। इससे पहले, विधायक बिक्रम ठाकुर ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि 18 अगस्त को कमराऊ के बगनाधार में मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर खनन कार्य हो रहा था, वहां काफी गहरा गड्ढा बन गया था।

ठाकुर ने आशंका जताई कि हादसा गड्ढे की अधिक गहराई के कारण हुआ और मामले की सरकारी जांच की मांग की। सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा चलाए गए बचाव अभियान की निगरानी की। उपमंडल दंडाधिकारी जसपाल ने बताया कि चूना पत्थर की यह खदान भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील बनी हुई है।

कांग्रेस विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने ‘ध्यानाकर्षण प्रस्ताव’ के माध्यम से सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र में हाल में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया।

प्रमुख खबरें

Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

ब्रिक्स सम्मेलन की रिहर्सल के चलते दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मध्य प्रदेश में टीईटी अनिवार्यता से 1.50 लाख शिक्षक प्रभावित, कांग्रेस ने मांगा विधानसभा का विशेष सत्र

बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा