सिसोदिया का दावा, हिमाचल में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग को CM बनाना चाहती है भाजपा

By अंकित सिंह | Apr 07, 2022

इस साल हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में रणनीति के तहत चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे थे जहां उन्होंने रोड शो किया। वहीं, आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश को लेकर बड़ा दावा किया है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा चेहरे बदल लेगी लेकि साढ़े साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता भाजपा को याद नहीं करने वाली है। जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है। सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी जिस दिन हिमाचल प्रदेश गए और उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। भाजपा इतनी घबरा गई है कि वह वहां अपना सीएम बदलने जा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से आग्रह किया कि यदिवे राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं तो आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को चुनें। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग