दिल्ली में कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म, सिसोदिया बोले- केंद्र के कहने पर ही वैक्सीन दे रही कंपनियां

By अंकित सिंह | May 12, 2021

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में वैक्सीन को लेकर राजनीतिक लड़ाई तेज हो गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा है कि केंद्र सरकार ही यह फैसला करती है कि किस राज्य को टीके की कितनी खुराक मिलेगी। सिसोदिया ने कहा कि ‘कोवैक्सीन’का निर्माण करने वालों ने हमें स्पष्ट रूप से कहा है कि वे हमें और खुराक नहीं दे सकते। ‘कोवैक्सीन’ का निर्माण करने वालों ने हमें लिखा है कि वे संबंधित सरकारी अधिकारियों के निर्देशानुसार आपूर्ति कर रहे हैं। सिसोदिया ने दावा किया कि ‘कोवैक्सीन’ का निर्माण करने वाली कम्पनी का पत्र स्पष्ट करता है कि केन्द्र सरकार ही यह फैसला करती है कि किस राज्य को टीके की कितनी खुराक मिलेगी। हमने 17 स्कूलों में उन 100 केन्द्रों को बंद कर दिया है, जहां ‘कोवैक्सीन’ टीका लगाया जा रहा था। सिसोदिया ने कहा कि हम केन्द्र से अनुरोध करते हैं कि स्थिति की गंभीरता समझे, टीकों का निर्यात बंद करे और टीके का ‘फॉर्मूला’ अन्य कम्पनियों के साथ भी साझा करे। हम केन्द्र से आग्रह करते हैं कि भारत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद अन्य टीकों के इस्तेमाल को मंजूरी दे, राज्यों को तीन महीने के अंदर सभी को टीके लगाने का निर्देश दें।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज