Sunetra Pawar oath-taking LIVE: Maharashtra Politics: पति Ajit Pawar की विरासत संभाली, Sunetra Pawar ने ली Deputy CM पद की शपथ

By अंकित सिंह | Jan 31, 2026

दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह पद पहले उनके पति के पास था। 62 वर्षीय सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह सुनेत्रा को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। मुंबई के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति के सभी शीर्ष नेता और मंत्री उपस्थित थे।

All the updates here:
Jan 31, 2026  18:47

सुनेत्रा पवार को मिले ये विभाग

Jan 31, 2026  18:45

सुनेत्रा पवार ने किया ट्वीट

Jan 31, 2026  18:44

अजित पवार राकांपा के दोनों धड़ों को एकजुट करने के लिए उत्सुक थे : जयंत पाटिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा के दिवंगत प्रमुख अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ फिर से एकजुट होने के लिए उत्सुक थे और पार्टी के दोनों धड़ों के विलय को संभव बनाने के लिए उन्होंने कई बैठकें की थीं। पाटिल ने ये टिप्पणियां ऐसे समय में कीं ,जब राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार ने कुछ देर पहले खुलासा किया कि अजित पवार 12 फरवरी को विलय की घोषणा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनकी असामयिक मृत्यु से यह प्रक्रिया बाधित हो गई। पाटिल ने इस्लामपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (अजित पवार) कई बार मेरे घर आए और रात के खाने के दौरान हमने बातचीत की। उन्होंने कहा था कि वह अतीत को भुलाकर अपने चाचा के साथ फिर से एकजुट होना चाहते हैं। हमने जिला परिषद चुनाव साथ लड़ने का 16 जनवरी को फैसला किया था और औपचारिक विलय की घोषणा 12 फरवरी को की जानी थी।’’
Jan 31, 2026  17:58

डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद अपने घर पहुंचीं सुनेत्रा पवार

Jan 31, 2026  17:56

सुनेत्रा पवार ने अजीत पवार को दी श्रद्धांजलि

Jan 31, 2026  17:55

रामदास अठावले का बयान

Jan 31, 2026  17:54

NCP नेता ज़ीशान सिद्दीकी का बयान

Jan 31, 2026  17:53

नरेंद्र मोदी ने बधाई दी

सुनेत्रा पवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। अपने एक्स पोस्ट में मोदी ने लिखा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार जी को हार्दिक शुभकामनाएं। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजीतदादा पवार के सपनों को साकार करेंगी। 
Jan 31, 2026  17:21

शरद पवार और सुप्रिया सुले की गैरमौजूदगी

दिलचस्प बात यह है कि एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार और सुप्रिया सुले लोक भवन में मौजूद नहीं हैं और सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए।
Jan 31, 2026  17:20

अजित दादा अमर रहें के नारे लगे

Jan 31, 2026  17:19

फडणवीस-शिंदे रहे मौजूद

Jan 31, 2026  17:18

Sunetra Pawar ने ली Deputy CM पद की शपथ

प्रमुख खबरें

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी

PM Modi ने रचा नया इतिहास, देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले Non-Congress Leader बने

Share Market का Red Alert: Investors के 1 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों में हुई भारी बिकवाली

Premier League: Everton ने Chelsea को 3-0 से रौंदा, लगातार चौथी हार से बढ़ा संकट