मोदी के दौरे से पहले सिसोदिया बोले- गुजरात के कुछ स्कूलों में छात्रों के लिए डेस्क नहीं, खराब स्थिति में शौचालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे से पहले कहा कि राज्य में कुछ स्कूलों में डेस्क नहीं हैं और शौचालय खराब स्थिति में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता ने राज्य के स्कूलों के अपने दौरे की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं जिनमें बच्चे कक्षाओं में फर्श पर बैठे दिखाई देते हैं। सिसोदिया ने पिछले हफ्ते गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी के गृहनगर एवं भावनगर विधानसभा क्षेत्र में दो सरकारी स्कूलों का दौरा किया था। उपमुख्यमंत्री का ट्वीट मोदी के एक ट्वीट के जवाब में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सोमवार को गुजरात में विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे। मोदी ने गुजरात के अपने तीन दिवसीय दौरे का विवरण साझा करते हुए रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था, कल गुजरात पहुंचने पर, मैं विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करूंगा। मैं उन लोगों के साथ भी बातचीत करूंगा जो शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए सिसोदिया ने कहा, प्रधानमंत्री! विद्या समीक्षा केंद्र के आधुनिक केंद्र से आप इन स्कूलों की तस्वीर नहीं देख सकते हैं, जहां बैठने के लिए डेस्क नहीं है... शौचालय टूटे हैं ... मैंने व्यक्तिगत रूप से गुजरात के शिक्षा मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे स्कूल देखे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल सरकार केजरीवाल शासन की कर रही नकल, सिसोदिया बोले- सता रहा हार का डर

भावनगर के स्कूलों का दौरा करने के बादसिसोदिया ने दावा किया था कि इन स्कूलों की हालत खराब है और अतिथि शिक्षक उन्हें हर महीने नवीनीकृत होने वाले वेतन पर प्रबंधित कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अपने दौरे के दौरान शिक्षा के दिल्ली मॉडल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 27 वर्षों में सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए बहुत कम काम किया है।

प्रमुख खबरें

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal

पानी मांगने के बहाने भरोसा जीता और फिर... Kulgam में एक आतंकवादी ने कैसे दो मजदूरों की जान ले ली