केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सिसोदिया, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को मुलाकात करेंगे। केजरीवाल ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे और तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देती’’।

बैठक सिविल लाइंस इलाका स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी। आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ दिन में वह ‘आप’ के विधायकों की बैठक करेंगे और उनकी पार्टी के किसी सहकर्मी को मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

केजरीवाल की इस आश्चर्यजनक घोषणा के बाद, उनकी पत्नी सुनीता और दिल्ली सरकार में मंत्रियों आतिशी एवं गोपाल राय के नाम संभावित मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में हैं।

प्रमुख खबरें

हमला कहां से होगा पता नहीं: Supreme Court बेंच से हटे जस्टिस नागू, दूसरी बेंच सुनेगी केस

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?