दिल्ली में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर कहा कि होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति देने का निर्देश दिया जाये। इससे एक दिन पहले बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में होटल और साप्ताहिक बाजार पुनः खोलने के अरविंद केजरीवाल सरकार के निर्णय को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि कोविड-19 से उपजी स्थिति ‘चिंताजनक’ बनी हुई है और खतरा टला नहीं है। हिंदी में लिखे गए पत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार होटल और साप्ताहिक बाजार को खोलने के प्रस्ताव को मंगलवार को दोबारा उप राज्यपाल के पास भेजेगी। सिसोदिया ने कहा, “मेरा अनुरोध है कि आप उप राज्यपाल को प्रस्ताव अस्वीकार न करने को कहें। व्यापारी जब व्यापार शुरू करेंगे, तो रोजगार उत्पन्न होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन