कनाडा लखनऊ घूमने आईं बहनों को डिजिटल अरेस्ट करके दो करोड़ की ठगी

By अजय कुमार | Dec 07, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने दो एनआरआई बहनों से लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये  अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। दोनों बहनें कनाडा से भारत घूमने आई थीं। पहले ठगों ने दोनों बहनों को डिजिटल अरेस्ट किया, फिर उन्हें तरह-तरह से डराने-धमकाने की कोशिश की। ठगों ने इनसे पैसा लूटने के लिए अलग-अलग तरीके से भयभीत किया। बहनों को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। ठगों ने दोनों को डराने के लिए ये तक कहा कि उनके बैंक खातों से आतंकियों को ट्रांजेक्शन किया गया है। इस आरोप में दोनों बहनों को उम्रकैद की सजा हो जाएगी। इस तरह के तमाम हथकंडों को अपना कर इन ठगों ने बहनों से एक करोड़ 90 लाख  रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Putin के Kuril Islands पहुँचते ही भड़क उठीं Sanae Takaichi, Japan-Russia के बीच जोरदार भिड़ंत से दुनिया हैरान

विदेशी चंदे पर नियंत्रण और संतुलन की अपेक्षा

बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा

Pakistan Independence Day पर Shehbaz Sharif की गीदड़ भभकी, भारत सही रास्ते पर नहीं आया तो सीधा जवाब दिया जाएगा