दिल्ली हिंसा जांच के लिए SIT गठित, टीम में 8 ACP, 6 इंस्पेक्टर, 8 सब-इंस्पेक्टर शामिल

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2020

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई है। यह एसआईटी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के तहत काम करेगी। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली हिंसा की जांच के लिए बनाई गईं 2 अलग-अलग टीमें बनाई गई है। टीमों में 8 एसीपी, 6 इंस्पेक्टर, 8 सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मी शामिल होंगे। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा की जांच करेगी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एसआईटी। 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी जिले में हुए दंगों को लेकर 48 मामले दर्ज किये है। अब ये सारे मामलों की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट में बनी एसआईटी करेगी। ताजा हिंसा का कोई मामला सामने नहीं आया और इलाके में शांति बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots मामले में पूर्व आप पार्षद Tahir Hussain दंगा भड़काने के दोषी करार

दिल्ली पुलिस की मानवीय पहल: दादी के निधन की सूचना मिलते ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दी गई गृहनगर जाने की पेशकश

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया

उत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, बलिया में लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी की