मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन, ममता बनर्जी करेंगी दौरा, राज्यपाल से की यह अपील

By अंकित सिंह | Apr 17, 2025

मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मुर्शिदाबाद जाऊंगी। मुर्शिदाबाद में अशांति की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। राज्य सरकार पीड़ितों के लिए घर बनाएगी। प्रशासन मुर्शिदाबाद के लोगों का विश्वास बहाल करने की कोशिश कर रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल कल मुर्शिदाबाद जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल से अनुरोध करूंगी कि अभी मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाके का दौरा नहीं करें। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल की मुख्यमंत्री ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की

न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी की खंडपीठ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुस्लिम बहुल जिले में सांप्रदायिक दंगों के दौरान बम विस्फोट हुए थे। याचिका में उन्होंने अनुरोध किया था कि हिंसा की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपी जाए। राज्य सरकार ने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि जिले में हिंसा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा पर्याप्त कदम उठाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।

New York: Basketball मैच देखने पहुंचे Donald Trump, तालियों से नहीं, हूटिंग से हुआ स्वागत

French Open 2026: Alexander Zverev का सालों का इंतजार खत्म, जीता पहला Grand Slam खिताब

World Cup में Iran Team का Protest Badge, FIFA के कड़े नियमों से बढ़ा टकराव