धर्मस्थल में एसआईटी ने निरीक्षण किया, शिवकुमार ने आरोपों को छवि बिगाड़ने की साजिश बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

कर्नाटक के धर्मस्थल कस्बे में विभिन्न जगहों पर शवों को सामूहिक रूप से दफनाए जाने के आरोपों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को मंदिर सूचना केंद्र और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने धर्मस्थल में शवों को सामूहिक रूप से दफनाए जाने के आरोपों को इलाके की छवि बिगाड़ने की “साजिश” करार दिया।

अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को किया गया निरीक्षण नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा था और निष्कर्षों के आधार पर चिन्हित स्थानों की आगे फोरेंसिक जांच की जा सकती है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, “सैकड़ों वर्षों की विरासत को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है। किसी को यूं ही बदनाम करना सही नहीं है। यह सब एक शिकायतकर्ता की वजह से हुआ है।”

शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुछ विधायकों ने धर्मस्थल को बदनाम करने के अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “मैंने उनसे (कांग्रेस विधायकों से) कहा है कि छवि खराब करने के अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी