'रामायण' की 'सीता' ने दिखाया मॉडर्न लुक, अपकमिंग फिल्म के लिए जिम में पसीना बहाती आईं नज़र

By प्रिया मिश्रा | Apr 15, 2022

90 के दशक के सबसे लोकप्रिय पौराणिक सीरियल रामायण के किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं। इस सीरियल में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोग असल जिंदगी में भी देवी समझने लगे थे। वे जहां भी जाती तो लोग उनके पैर छूते थे। हालांकि, इस सीरियल से मिली लोकप्रियता के बाद दीपिका किसी और किरदार या फिल्म में फिट नहीं बैठ पाईं। लेकिन अब दीपिका अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर रही हैं। 56 वर्षीय एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म गालिब में नजर आएंगी। हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: हिना खान ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर इंटरनेट पर मचाया बवाल, हॉटनेस देख बेकाबू हुए फैंस, देखें फोटोज़

आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया की फिल्म गालिब 13 मई को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2018 में रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अफजल गुरु की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका अफजल गुरु की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले दीपिका ने साल 2019 में आयुष्मान खुराना की मूवी बाला में भी काम किया था।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal