सीताराम बनेंगे ऋतिक -दीपिका, नितेश तिवारी बनाने जा रहे हैं 400 करोड़ की रामायण

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2020

लॉकडाउन में जहां सभी फिल्मों और सीरियल की शूटिंग बंद है वहीं दूरदर्शन ने महाभारत और रामायण को एक बार फिर रिपीट टेलीकास्ट करके दर्शकों का मनोरंजन कर दिया है। रामायण की टीआरपी से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रामायण के ट्रेंड होने के बाद एक खबर और सामने आई है। कहा जा रहा है कि टीवी पर नई रामायण बनाई जाएगीस क्योंकि रामायण और महाभारत भारत में मस्ट वॅाच विषय रहे हैं।

दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी इस समय घर पर है और अपने आगामी प्रोजेक्ट रामायण पर काम कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सामने आयी है कि लंबे समय से ठंड़े बस्ते में पड़ा नितेश तिवारी का बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट रामायण एक बार फिर बनेगा। निर्देशक घर पर बैठ कर इसकी स्क्रिप्ट और निर्देशन पर काम कर रहे हैं। नितेश वीडियो कॉल करके अपनी टीम के साथ इस विषय पर बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना मरीज को ढूंढ़ने गये डॉक्टर्स से हुई मारपीट पर, अनुष्का शर्मा का बड़ा बयान

निदेश ने इस मुद्दे पर दैनिक भास्कर से विस्तार से बात की और फिल्म के बजट और कास्ट के बारे में बताया। नितेश तिवारी ने कहा कि राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन और सीता की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाना है। इसके अलावा फिल्म में और भी कई बड़े सितारे होंगे। उन्होंने कहा कि मैं रामायण पर अपना रिसर्च वर्क कर रहा हूं, अब तक रामायण को 300 वर्जन में बनाया जा चुका है। मैं कुछ अलग कोशिश कर रहा हूं। नितेश ने कहा कि विजुअल इफेक्ट काफी होने से इसका बजट 400 करोड़ के करीब का हो सकता है। रामायण की विशेषता को विजुअल से दिखाया जाएगा।

आपकों बता दें कि रामायण पर फिल्म बनाने की चर्चा काफी दिनों से हैं लेकिन नयी फिल्में में काम करने के कारण नितेश का ये प्रोजेकेट ठंड़े बस्ते में चला गया था लेकन दूरदेरशन की रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए ये फिर चर्चा में हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच