वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निवेशकों को दिया भरोसा, कहा- सरकार दूर करेगी हर बाधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

वाशिंगटन। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निवेशकों को भरोसा दिया कि सरकार देश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव उपाए करेगी। उन्होंने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में भारत की डिजिटल क्रांति में निवेश विषय पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में यह बता कही। इस दौरान वित्त मंत्री ने निवेशकों की चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने का वादा किया। सीतारमण ने कहा कि वह सुझाव लेने, परेशानी की वजह समझने और जहां भी संभव हो, जरूरी उपाए करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: चार मई को खुलेगा LIC का IPO, 17 मई को लिस्टिंग, यहां देखें सारी डिटेल

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वित्तीय समावेशन इसका एकमात्र उद्देश्य नहीं होगा, क्योंकि भारत पहले ही अधिक से अधिक वित्तीय समावेशन की ओर अग्रसर है। इससे पहले दिन में वित्त मंत्री ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के साथ बातचीत की। उनके साथ अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत एस संधू और मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन भी थे। सीतारमण ने फिनटेक, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिला सीएक्सओ (मुख्य अनुभव अधिकारी) के साथ एक चर्चा में भी भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

Elon Musk का आरोप: Starlink को भारत में रोक रहे हैं कुछ एकाधिकारवादी समूह

Delhi के Seemapuri में इमारत गिरने से 3 की मौत, मलबे से 11 लोग निकाले गए