वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा ऐलान, 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को किए 224 करोड़ वितरित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने शनिवार को राज्य के 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को 224 करोड़ रुपये वितरित किए। प्रत्येक श्रमिक को 3,000 रुपये दिए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री असम चाह बगीचा धन पुरस्कार मेला योजना की तीसरी किस्त के तहत चाय श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। सीतारमण ने कहा, ‘‘2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी जी ने चाय बागान श्रमिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने की इच्छा जताई थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद उनके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।’’ इस प्रमुख कार्यक्रम की तीसरी किस्त के तहत 7,46,667 श्रमिकों के बैंक खातों में 3,000-3,000 रुपये की अतिरिक्त राशि डाली जाएगी।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश