RBI के उपायों को सीतारमण ने सराहा, बैंकों से घटी दर का लाभ ग्राहकों को शीघ्र देने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने और कर्ज सस्ता करने के लिये शुक्रवार को घोषित रिजर्व बैंक के कदमों की सराहना की है। उन्होंनेरेपो दर में की गई कटौती का लाभ जल्द से जल्द ग्राहकों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को इसके परिणामों की घोषणा की। रेपो दर को 0.75 प्रतिशत घटाकर 4.40 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर को .90 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत पर ला दिया गया है। इसके साथ ही नकद आरक्षित अनुपात में एक प्रतिशत कटौती कर उसे तीन प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा कर्ज वसूली किस्तों पर तीन महीने की रोक लगाने और कार्यशील पूंजी के ब्याज भुगतान से छूट देने जैसे उपायों की भी घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस घोषणा के तुरंत बाद जारी अपने ट्वीट में वित्तीय स्थिरता बनाये रखने के रिजर्व बैंक गवर्नर के आश्वासन की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि कर्ज किस्तों के भुगतान और कार्यशील पूंजी के ब्याज पर तीन महीने के लिये रोक लगाने के कदम जरूरी राहत पहुंचाने वाले कदम हैं। ब्याज दरों में कमी का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाना चाहिये। उद्योगों और कर्ज लेने वालों की यह शिकायत रही है कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में पिछले कुछ माह के दौरान भारी कटौती किये जाने के बावजूद बैंकों ने कर्ज की दर में उतनी कटौती नहीं की है। अब जबकि रिजर्व बैंक ने रेपो दर में पौना प्रतिशत की कटौती की है तो कर्ज पर भी ब्याज दर में इसी के अनुरूप कटौती की जानी चाहिये। वित्त मंत्री ने भी ब्याज दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाने पर जोर दिया है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है