कश्मीर की स्थिति पर सीतारमण का दावा झूठ का पुलिंदा: नेशनल कॉन्फ्रेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2021

श्रीनगर| नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दावा कि जम्मू कश्मीर की “जमीनी स्थिति में बदलाव आया है”, “झूठ का पुलिंदा है।”

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

नेकां के सांसदों मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी ने एक संयुक्त बयान में केंद्रीय वित्त मंत्री से सवाल किया कि जम्मू कश्मीर में विकास को मापने के लिए उन्होंने कौन सा मापदंड अपनाया है। सांसदों ने कहा कि कश्मीर की स्थिति पर वित्त मंत्री का बयान झूठ का पुलिंदा है जो घाटी में जमीनी हकीकत के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्री, जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने के वास्ते पांच अगस्त 2019 को लिए गए “एकतरफा और अलोकतांत्रिक” निर्णय के भयावह परिणाम को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन