कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

Congress
प्रतिरूप फोटो

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सोनिया गांधी ने सभी पदाधिकारियों को राज्यों में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

जम्मू| कांग्रेस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान शुरू किया। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने दावा किया कि लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि भाजपा शासन के सभी मोर्चों पर विफल रही है।

सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया था।

इसे भी पढ़ें: एनआईए ने श्रीनगर में आतंकियों के वित्तपोषण मामले में कार्यकर्ता को हिरासत में लिया

मीर ने कहा कि सोनिया गांधी ने सभी पदाधिकारियों को राज्यों में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।मीर ने आरोप लगाया कि समाज के सभी वर्गों के लोग शासन में भाजपा के प्रदर्शन और उसकी युवा विरोधी, गरीब विरोधी और जन विरोधी नीतियों से पूरी तरह से ऊब चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़