बासेल एटीपी के सेमीफाइनल में फेडरर से भिड़ेंगे सिटसिपास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

बासेल। स्टेफानोस सिटसिपास ने शुक्रवार को यहां एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में फिलिप क्राजिनोविच पर मिली 3-6 6-4 6-4 की जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां वह रोजर फेडरर के सामने होंगे। फेडरर के खिलाफ यह सत्र में उनकी चौथी भिड़ंत होगी। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ने नौ बार के बासेल चैम्पियन फेडरर को आस्ट्रेलियन ओपन में मात दी थी। 

शीर्ष वरीय फेडरर स्विट्जरलैंड के हमवतन स्टैन वावरिंका के अंतिम आठ मुकाबले से हटने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गये थे। रेली ओपेलका ने रोबर्टो बतिस्ता अगुट को 6-3 3-6 6-3 से मात देकर अपने कैरियर के पांचवें सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें वह आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर के सामने होंगे जिन्होंने जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4 7-6 से हराया।

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल