किसान आंदोलन के समर्थन में सीटू ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया प्रदर्शन

By दिनेश शुक्ल | Dec 03, 2020

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कोयलांचल नगरी जमुना कोतमा क्षेत्र में श्रमिक संगठन सीटू के नेतृत्व में देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में गुरूवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रदर्शन कर सर्मथन किया। इस दौरान सीटू के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से पारित कानून के खिलाफ दिल्ली को चारों दिशाओं से घेर कर बैठे किसानों के गगनभेदी नारों से भाजपा सरकार घबराई है। सभी प्रदेशों में किसानों ने संघर्षरत किसानों के सर्मथन में जगह-जगह प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता व्यक्त की है। जमुना कोतमा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीटू के नेतृत्व में मजदूरों ने प्रदर्शन कर संघर्षरत किसानों को सर्मथन किया। 

प्रमुख खबरें

दोस्त सऊदी के लिए खड़ा हुआ भारत, हूती अटैक पर तगड़ा एक्शन!

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही