अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ रही, सभी पक्षों को गृह युद्ध टालने के लिए सहमत होना चाहिए :पाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति के बारे में शुक्रवार को आगाह किया और वहां गृह युद्ध टालने के लिए सभी पक्षों से सत्ता साझेदारी के एक फार्मूले पर सहमत होने का अनुरोध किया। विदेश मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद युसूफ ने स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की और संकेत दिया कि पड़ोसी देश अफगानिस्तान में सशस्त्र संघर्ष तेज होने की सूरत में वह कहीं अधिक संख्या में शरणार्थियों के उमड़ने की स्थिति से नहीं निपट सकेगा।

इसे भी पढ़ें: किसानों के बारे में बात करना क्या अनुशासनहीनता है? अनिल जोशी ने पंजाब भाजपा प्रमुख से किया सवाल

पाकिस्तान के एनएसए युसूफ ने अपनी टिप्पणी में कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति ‘‘अत्यधिक खराब है और पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर है। ’’ उन्होंने आगाह किया कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में हिंसा बढ़ सकती है और गृह युद्ध छिड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया