सिडनी में कोरोना के हालात नहीं सुधरने पर मेलबर्न में होगा तीसरा टेस्ट : क्रिकेट आस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

मेलबर्न। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को कहा कि सिडनी में कोरोना वायरस संक्रमण के ताजा मामले सामने आने के बावजूद तीसरा टेस्ट मूल कार्यक्रम के अनुसार कराये जाने के प्रयास जारी है लेकिन हालात नहीं सुधरने पर मेलबर्न को तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिये विकल्प के तौर पर रखा गया है। सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना संक्रमण के नये मामले मिलने के बाद सात जनवरी से वहां शुरू होने वाले तीसरा टेस्टको लेकर अनिश्चतता की स्थिति है। मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट होना है और वह तीसरे टेस्ट की मेजबानी कीदौड़ में भी है।

इसे भी पढ़ें: राहुल की अगुवाई में राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि बोर्ड रियायतों के लिये क्वींसलैंड सरकार के संपर्क में है। इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट क्लब के सीईओ स्टुअर्ट फॉक्स ने गुरूवार को कहा कि क्लब भारत और आस्ट्रेलिया के बीच लगातार दो टेस्ट की मेजबानी करने के लिये तैयार है लेकिन वह चाहेंगे कि पारंपरिक तौर पर सिडनी में नये साल में खेला जाने वाला टेस्ट उसी मैदान पर हो। फॉक्स ने ‘सेन रेडियो’ से कहा ,‘‘ मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया से लगातार संपर्क में हूं और चाहता हूं कि सिडनी टेस्ट सिडनी में ही हो। इसे कहीं और कराने में मजा नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जरूरत पड़ने पर हम तीसरे टेस्ट की मेजबानी भी कर लेंगे। लेकिन पारंपरिक तौर पर नये साल का टेस्ट सिडनी में ही होता है और आस्ट्रेलियाई खेलों में उसका विशेष स्थान है।मैं चाहूंगा कि वह मैच सिडनी में ही हो।’’ न्यू साउथवेल्स ने सिडनी टेस्ट बचाने की कवायद में कल कहा था कि वह ब्रिसबेन टेस्ट की मेजबानी को भी तैयार है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी