अफगानिस्तान में बिगड़ रहे हालात, देश छोड़ने के लिए गंदे नाले में खड़े हैं हजारों अफगानी, लगा रहे मदद की गुहार

By अंकित सिंह | Aug 26, 2021

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों के देश छोड़ने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। दूसरी ओर तालिबान ने साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी अफगानी नागरिक को वह देश छोड़ने नहीं देगा। यही कारण है कि तालिबान अब अफगान नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट की यात्रा करने से रोक रहे है ताकि कोई नागरिक विदेश ना चला जाए। दूसरी और तालिबान एयरपोर्ट के पास अब भी हजारों लोगों की भीड़ है। एक वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें सैकड़ों अफगान नागरिक घुटनों तक सीवर के पानी में खड़े होकर अपने कागजात को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर सरकार के पास कोई प्लान नहीं, UAPA के तहत तालिबान को घोषित करें आतंकवादी: ओवैसी

मेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि तालिबान ने काबुल हवाईअड्डे के आस-पास पहुंच एवं नियंत्रण के अपने कदमों को मजबूत कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अफगानिस्तान में लोगों तक पहुंचने का एकमात्र माध्यम हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “तालिबान ने अपनी चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वे भीड़ नियंत्रण में जुट गए हैं... हमने कल अनुमान लगाया कि भीड़ पिछले दिनों की तुलना में लगभग आधी है।” 

प्रमुख खबरें

Amazon Now की भारत में सालाना अनुमानित बिक्री 1 अरब डॉलर के पार पहुंची

Rahul Gandhi की मोहब्बत की दुकान सिर्फ भ्रष्टाचार का कारोबार, Bansuri Swaraj का Congress पर वार

डूबने वाला है ब्रिटेन का सूरज, होंगे 4 टुकड़े! UK अगर टूटता है तो इसका भारत पर क्या असर होगा?

त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने तैयार किए 2.5 लाख से अधिक Jobs के मौके