सर्वदलीय बैठक के बाद बोले एस जयशंकर, अफगानिस्तान के हालात ठीक नहीं, हर भारतीय को लाएंगे वापस

By अनुराग गुप्ता | Aug 26, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की ताजा स्थिति की जानकारी दी। बैठक समाप्त होने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात ठीक नहीं है। हम अपने लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि हम ज़्यादातर भारतीयों को वापस ले आए हैं लेकिन सबको वापस नहीं लाए हैं। हम कुछ अफ़ग़ान नागरिकों को भी लाए हैं जो इस समय भारत आना चाहते थे। सरकार जल्दी से जल्दी लोगों की पूरी वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हम काबुल में फंसे हर भारतीय को वापस लाएंगे।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से भारत आ रहे हिंदू और सिख परिवारों को बसाने के लिए अमित शाह को लिखा गया पत्र 

आपको बता  दें कि संसदीय सौंध में आयोजित सर्वदलीय बैठक में एस जयशंकर के अलावा राज्यसभा के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक नेता टी आर बालू, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल सहित कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। 

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी