India-Pakistan जब तक वार्ता नहीं करेंगे तब तक कश्मीर में स्थिति में सुधार नहीं होगा: Abdullah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2023

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कश्मीर में जी-20 कार्यक्रम आयोजित करने से घाटी में पर्यटन को तब तक लाभ नहीं होगा जब तक भारत और पाकिस्तान केंद्र शासित प्रदेश के ‘‘भविष्य’’ को बातचीत के जरिए नहीं सुलझाते। उन्होंने कहा कि निर्वाचित सरकार नहीं होने के कारण जम्मू-कश्मीर को भारी नुकसान हो रहा है। अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, सवाल यह है कि क्या इन देशों से आने वाले पर्यटन के मामले में हमें फायदा होगा?

अफसरशाही को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे 60 साल की उम्र तक सेवानिवृत नहीं होते, जबकि एक विधायक को हर पांच साल में जनता के पास वापस जाना होता है, अगर वे काम नहीं करेंगे तो उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यहां चुनाव होने चाहिए। श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे पर उन्होंने कहा कि यह दुनिया की बड़ी आपदाओं में से एक है और इस हादसे की विस्तृत जांच होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी

Election Commissioners की साख पर गहराया महा-संकट! निष्पक्षता पर उठी उंगली, क्या Supreme Court लेगा चुनाव आयोग में असहमति का स्वतः संज्ञान?

23 सितंबर से शुरू हुआ Raj Panchak, 28 सितंबर तक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम