लद्दाख में सेंसिटिव हैं हालात, Indian Army को आत्मनिर्भर फ्यूचर रेडी फोर्स के रूप में तैयार करना मेरा लक्ष्य, सेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया क्या है आगे का रोडमैप

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2025

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति को लेकर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्थिति संवेदनशील लेकिन स्थिर है। पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और पशुओं कोचराना शुरू हो गया है। हमारी तैनाती संतुलित और मजबूत है, हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। एलएसी पर स्थिति के बारे में बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हम सीमा पर बुनियादी ढांचे और क्षमता विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है। पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम जारी है लेकिन घुसपैठ की कोशिशें भी लगातार हो रही हैं। जम्मू कश्मीर में सीमापार से आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन पर सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ आतंकी बुनियादी ढांचा बरकरार है।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ