कुमारस्वामी ने कहा- वर्षा प्रभावित कोडागू में हालात नियंत्रण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2018

बेंगलुरू। बारिश से प्रभावित कर्नाटक के कोडागू जिले में बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया गया है। केरल की सीमा से लगे इस जिले में हालात अब नियंत्रण में है। बारिश के कहर के कारण यहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रशासन ने पयर्टकों द्वारा होटलों में की गयी बुकिंग इस महीने के अंत तक रद्द कर दी है। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में यह जिला स्थित है और पर्यटकों के आकर्षण का महत्वपूर्ण केंद्र है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि हालात नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों का बेहतर पुनर्वास किया जाएगा। दोपहर से बारिश कम होने के बाद सरकारी एजेंसियां बचाए गए लोगों के लिए अब राहत और पुनर्वास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बोले पीएम मोदी, आतंकी हमलों में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही कांग्रेस

BJP प्रवक्ता Shaina NC ने कहा- Maharashtra में इस बार ज्यादा सीटें जीतेगा NDA, फिर बनेगी मोदी सरकार

श्रीलंका ने Adani Green Energy के साथ बिजली खरीद समझौते को मंजूरी दी

Karnataka Sex Scandal Case: इंटरपोल ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस का जवाब दिया, 196 देशों को अलर्ट किया गया