SCO समिट से पहले पाकिस्तान में ‘गृहयुद्ध’ के हालात, इमरान समर्थकों को शहबाज सरकार ने दी चेतावनी, अगर प्रदर्शन किया...

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2024

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को सख्त चेतावनी दी है। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भारत सहित विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के भाग लेने की उम्मीद है। इस बैठक के दौरान इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन पर सख्त एक्शन की वॉर्निंग पाक सरकार की तरफ से दी गई है। दरअसल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 15 अक्टूबर को इस्लामाबाद के डी-चौक पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया। पीटीआई का कहना है कि अगर सरकार इमरान को उनकी कानूनी टीम और चिकित्सक पहुंच प्रदान करने में विफल रहती है तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: SCO Summit in Islamabad: जयशंकर के पहुंचने से पहले इस्लामाबाद में तैनात हुई सेना, 16 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बंद और शादियों पर भी रोक

शंघाई सहयोग संगठन एक स्थायी अंतरसरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई, चीन में की गई थी। 2017 में भारत और पाकिस्तान को शामिल करने के साथ जल्द ही इसका विस्तार नौ देशों तक हो गया। रूस ने एक दीर्घकालिक रणनीतिक भागीदार के रूप में भारत के प्रवेश का समर्थन किया। चीन ने भी शक्ति संतुलन को रूस के पक्ष में झुकने से रोकने के लिए अपने सहयोगी पाकिस्तान का समर्थन किया।  भारत को 2005 में एससीओ में पर्यवेक्षक बनाया गया था और उसने आम तौर पर समूह की मंत्री-स्तरीय बैठकों में भाग लिया है।

प्रमुख खबरें

काश आप इसे रोक पाते, बेटे और Katrina के साथ खास पलों पर बोले Vicky Kaushal

Dharavi पुनर्विकास योजना: फडणवीस ने एक्सपीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन

IRCTC लाया Kochi से Amazing Hyderabad Tour Package, 12 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर Delhi Police का एक्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में