गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण, मोबाइल इंटरनेट सेवा अभी भी स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

श्रीनगर। कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी। पुलिस ने कहा कि हालांकि, लोगों की आवाजाही और इकट्ठा होने पर रोक और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। 91 वर्षीय गिलानी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात श्रीनगर स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। जम्मू-कश्मीर में तीन दशकों से अधिक समय तक अलगाववादी राजनीति का नेतृत्व करने वाले पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता को उनके आवास के पास एक मस्जिद में दफनाया गया।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचने के लिए खुद डिस्पेंसरी पहुंच गए स्वास्थ्य मंत्री, अगले दिन डॉक्टर का किया सम्मान

गिलानी को सुपुर्द-ए-खाक किये जाने के दौरान मृतक के रिश्तेदार मौजूद थे।’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने ‘‘घाटी में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले तत्वों के बुरे मंसूबों को परास्त करने के लिए’’ और घाटी में शांति बनाए रखने में जनता के सहयोग की सराहना की। प्रवक्ता ने कहा कि आगे के कदम के बारे में फैसला करने के लिए शुक्रवार दोपहर कश्मीर घाटी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जनता से अनुरोध है कि वे देश विरोधी तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें, खासकर सीमा पार से, जो स्थिति का अनुचित लाभ उठाने और घाटी में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द