आंध्र प्रदेश : सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत, आठ अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नुजिविदु के नजदीक रविवार सुबह एक सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग विजयवाड़ा से 55 किलोमीटर दूर नुजिविदु के नजदीक लियोन टांडा नामक आदिवासी बस्ती के रहने वाले थे और ऑटोरिक्शे से नजदीकी गांव जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें नुजिविदु और विजयवाडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: यमन की राजधानी सना में लगी आग, प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की

श्रीनिवास ने कृष्णा जिले के चिकित्सा अधिकारी को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने केनिर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग

Narendra Modi का सेवा संकल्प और Reliance Q2 का मुनाफा, देश दुनिया की प्रमुख सुर्खियां

Bihar के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब, कृषि मंत्री ने दी जानकारी